Posts

Showing posts from February, 2020

जय हो जय हो शंकरा

जय हो जय हो शंकरा भोले नाथ शंकरा आदि देव शंकरा जय शिवाय शंकरा तेरे जाप के बिना भोलेनाथ शंकरा चले ये सांस किस तरह जय शिवाय शंकरा मेरा कर्म तू ही जाने क्या बुरा है क्या भला क्या बुरा है क्या भला तेरे रास्ते पे मैं तो आँख मूँद के चला आँख मूँद के चला तेरे नाम की जोत ने सारा हर लिया तमस मेरा नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा जय त्रिलोकनाथ शम्भू हे शिवाय शंकरा नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा रुद्रदेव हे महेश्वरा सृष्टि के जनम से भी पहले तेरा वास था ये जग रहे या ना रहे रहेगी तेरी आस्था क्या समय क्या प्रलय दोनों में तेरी महानता महानता महानता नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा जय त्रिलोकनाथ शम्भू हे शिवाय शंकरा नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा रुद्रदेव हे महेश्वरा रुद्रदेव हे महेश्वरा. 🙏🙏👍🌺

मित्रों हार जीत का कोई गम मत करना ।

इस बार तो मैदान में उतरना सीखे                 ( है)   "कभी जीत कर भी बताएंगे" ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: मित्रों हार जीत का कोई गम मत करना । इस चुनाव में तो आप केवल मैदान में उतरना सीखे है । पहले हिंडोली नेनवा क्षेत्र में एक ही सरपंच समाज का था, अब चार हो गए हो गए है ,यानी ग्राफ बढ़ गया है । बूंदी का गोठड़ा में बाबू लाल जी केवल 10 वोटों से हारे है ,उनकी मैं हार नही मानता। ओ एक तरह से जीते है। वहाँ के माली समाज को धन्यवाद प्रेसित करता हूं आपने एकता का की मिशाल कायम बनाकर रखी है । धोवडा व बड़ा नया गांव में समाज के दो दो , तीन तीन प्रत्यासी खड़े होना, समझाने पर भी नही समझ पाना , हमारी हार का मुख्य कारण रहा है । अब आगे से ऐसी गलती हमे नही करनी है । सथूर वासियों को बधाई । मुकेश जी ने समाज का नाम रोशन किया है । ठिकरदा में  पूरा माली समाज तीन सरपंचों में बटा हुआ था , फिर भी रजनी सैनी की जीत अपने आप मे चमत्कार सभी हुई है । अन्य जगह पर समाज के लोगो ने चुनाव का खेल खेलना शुरू किया है , वहाँ केवल अभी शुरुआत की है । जैसा...

एक राजा बहुत दिनों से विचार कर रहा था

*एक राजा बहुत दिनों से विचार कर रहा था कि वह राजपाट छोड़कर अध्यात्म (ईश्वर की खोज) में समय लगाए।* *राजा ने इस बारे में बहुत सोचा और फिर अपने गुरु को अपनी समस्याएँ बताते हुए कहा कि उसे राज्य का कोई योग्य वारिस नहीं मिल पाया है।* *राजा का बच्चा छोटा है, इसलिए वह राजा बनने के योग्य नहीं है।* *जब भी उसे कोई पात्र इंसान मिलेगा, जिसमें राज्य सँभालने के सारे गुण हों, तो वह राजपाट छोड़कर शेष जीवन अध्यात्म के लिए समर्पित कर देगा।* *गुरु ने कहा, राज्य की बागड़ोर मेरे हाथों में क्यों नहीं दे देते ?* . *क्या तुम्हें मुझसे ज्यादा पात्र, ज्यादा सक्षम कोई इंसान मिल सकता है ?* *राजा ने कहा, मेरे राज्य को आप से अच्छी तरह भला कौन संभल सकता है ?* *लीजिए, मैं इसी समय राज्य की बागड़ोर आपके हाथों में सौंप देता हूँ।* *गुरु ने पूछा, अब तुम क्या करोगे ?* *राजा बोला, मैं राज्य के खजाने से थोड़े पैसे ले लूँगा, जिससे मेरा बाकी जीवन चल जाए।* *गुरु ने कहा, मगर अब खजाना तो मेरा है, मैं तुम्हें एक पैसा भी लेने नहीं दूँगा।* *राजा बोला, फिर ठीक है... मैं कहीं कोई छोटी-मोटी नौकरी कर लूँगा, उससे जो भी म...

"चंबल सीड्स हाडौती की शान" ( जिला बूंदी) चंबल सीड्स अपने आप मे एक क्वालिटी संधारित गेंहू का प्रमाणित बीज है । इस बीज ने हाडौती के चारो जिलों में अपनी पहिचान बनाई है । सत्र 2018 में पहली बार चंबल सीड्स बीज मार्केट में किसानों के लिये दुकानों में बिक्री हेतु उपलब्ध हुआ था। अच्छी पैदावार मिलने से इस बीज की डिमांड पूरे हाडौती में बढ़ने लगी । सत्र 2019 में इस कम्पनी ने 2 हजार क्विंटल गेहूं का बीज तैयार किया था । इस बीज को खरीदने वाले होलसेल दुकानदार में ऐसी होड़ लगी कि मात्र 10 दिनो में पूरा बीज दुकानदारों ने खरीद करके बीज को बेस्ट क्वालिटी का दर्जा दे दिया । यदि 5 हजार किवंटल बीज भी फिर होता तो भी बिक जाता । इसका मुख्य कारण बीज बिल्कुल नम्बर वन होना बताया , कोई किसी प्रकार की मिलावट नही देखी गई ,पैदावारी भी भरपूर मिली । इसी का परिणाम रहा कि चंबल सीड्स बीज हाडौती का पसंदीदा एक मानक बीज बन गया । इस बार बीज की डिमांड को देखते हुये बीज निर्माता कंपनी "चंबल सीड्स" ने 5 हजार क्विंटल गेंहू का बीज तैयार करने का लक्ष्य रखा है । सभी जगह बीज की प्रोग्रामिंग दी गई है । बीज वाले खेतो में लगातार कृषि वैज्ञानिको का भ्रमण हो रहा है । बीज की प्रत्येक बारीकियों को मध्य नजर रखा गया है । बीज निर्माता कंपनी को कृषि विभाग द्वारा भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है । पूरा विश्वास है, कि सत्र 2020 में भी यह चंबल सीड्स बीज अपनी छाप हाडौती में छोड़ेगा एवं अपनी क्वालिटी पर खरा उतरेगा ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: बीज निर्माता कंपनी का नाम 👉🏼 चंबल सीड्स बूंदी डारेक्टर- सीताराम सैनी (रानीपुरा वाले) जिला बूंदी मो न

"चंबल सीड्स हाडौती की शान"             ( जिला बूंदी) चंबल सीड्स अपने आप मे एक  क्वालिटी संधारित गेंहू का प्रमाणित बीज है । इस बीज ने हाडौती के चारो जिलों में अपनी पहिचान बनाई है । सत्र 2018 में पहली बार चंबल सीड्स बीज मार्केट में  किसानों के लिये दुकानों में बिक्री हेतु उपलब्ध हुआ था। अच्छी पैदावार मिलने से इस बीज की डिमांड पूरे हाडौती में बढ़ने  लगी । सत्र 2019 में इस कम्पनी ने 2 हजार क्विंटल गेहूं का बीज तैयार किया  था । इस बीज को खरीदने वाले होलसेल दुकानदार में ऐसी होड़ लगी  कि मात्र 10 दिनो में पूरा बीज दुकानदारों ने खरीद करके बीज को बेस्ट क्वालिटी का दर्जा दे दिया । यदि 5 हजार किवंटल बीज भी फिर होता तो भी बिक जाता । इसका मुख्य कारण बीज बिल्कुल नम्बर वन होना बताया , कोई किसी प्रकार की मिलावट नही देखी गई ,पैदावारी भी भरपूर मिली । इसी का परिणाम रहा कि चंबल सीड्स बीज हाडौती का पसंदीदा एक मानक बीज बन गया । इस बार बीज की डिमांड को देखते हुये  बीज निर्माता कंपनी  "चंबल सीड्स" ने 5 हजार क्विंटल गेंहू का बीज तैयार करने का ल...

सर्दी बिल्कुल नही होना।

*सावधान:--* ------------------ ★ सर्दी बिल्कुल नही होना। ★ जुकाम बुखार आते ही *क्रोसिन एडवांस* सुबह दोपहर शाम को 1-1 गोली 3 बार लेवें। ●-●-● ★ विक्स का इन्हेलर पास में रखें। ★ रात सोते समय नाक कान गले और माथे पर विक्स लगावें। ★ज्यादा जरूरी लगे तो  *Duonase* इनहेलर लेवें। *★लापरवाही बिल्कुल नही करें।* ★ डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। *कोरोना वायरस उज्जैन और हरदा तक फैल चुका हैं।* सरकारें चुप चाप आइसोलेशन वार्ड तैयार करने में जुट गई है। *□🙏□* चॉकलेट , आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, कोल्ड कॉफी, फास्ट फूड, ठंडा दूध, बासी मीठा दूध, बड़ा पाव, बेकरी की बनी चीजें, पेस्टी, केक *ये सब चीजें बंद करो।* कम से कम अप्रेल महीने तक।जब तक की वातावरण का टेम्प्रेचर 34-35 डिग्री नहीं हो जाता। please take care of Ur self;

"माली विकास समिति ने किया" "निवेदन"

"माली विकास समिति ने किया"                  "निवेदन" चिट्टी पत्री,पहरावणी, लाइन        ( बाटना बंद करो)         (गांव जजावर) ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: प्रिय समाज बन्धुओ दिनांक 3-2-2020 को ग्राम जजावर माताजी का बरडा में श्री राधाकिशन सैनी व श्री रूपनारायण जी सैनी की माँ धन्नी बाई का स्वर्गवास हो गया है, इसका समाज दुःख प्रकट करता है । राधाकिशन जी वह व्यक्ति है जिन्होंने अभी ग्राम पंचायत जजावर में सरपंच का चुनाव लड़ा था । राधाकिशन जी व रूपनारायण जी दोनों पैसे से मजबूत समाज बन्धु है। आगे निवेदन ये है कि माली विकास समिति के कुछ पदाधिकारी जजावर में राधाकिशन जी के घर मिलने गये थे । समिति के सदस्यों ने राधाकिशन जी को मृत्यु भोज नही करने के सम्बन्ध में बात की थी । राधाकिशन जी एक समाज सुधार चिंतक व्यक्ति है। समाज मे फैली बुराइयों को दूर करने में हमेशा आगे रहते आये है । समाज की दिशा व दशा को बदलने में विश्वास रखते है । समाज मे बदलाव कैसे हो मनन करते है। समाज कैसे आगे बढे ऐसा सकारात्मक...

कुछ करने का जज्बा अगर मन में हो तो सब संभव हो जाता है।

कुछ करने का जज्बा अगर मन में हो तो सब संभव हो जाता है। ➖➖➖➖➖➖➖➖  लंबे अर्से  के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई अच्छी बातें पढ़ने को मिली है ।  समाज हित व आने वाले पीढ़ी को समाज उत्थान हेतु एक नया संदेश देने की जो पहल की गई है वह बहुत सराहनीय है  एक और मैं जजावर के वासियों से निवेदन करना चाहता हूं कि कुछ दिनों पहले एक सुसाइड प्रकरण में निर्दोष  व्यक्ति जिसको  समाज से बहिष्कृत कर रखा है।  उनके पक्ष में भी सकारात्मक माहौल तैयार करें बिना वजह समाज के किसी व्यक्ति को समाज का दंड नहीं मिलना चाहिए  आज की युवा पीढ़ी वह समझदार लोगों को आगे आना होगा । कहा भी  जाता है कि जीवन में जब कोई ठोकर नहीं लगती है तो जीवन के सकारात्मक ऊर्जा का उद्भव नहीं हो पाता है

बाप ने कतरा कतरा करके कमाई थी इज़्ज़त 😊😊🙏

बाप ने कतरा कतरा करके कमाई थी इज़्ज़त 😊😊🙏 बेटी "वेलेंटाइन डे" पर एक चॉकलेट पे बेच आयी अपनी इज़्ज़त। #14_फरवरी_हवस_दिवस 😡😡 👉🏻 तीन चीजे... ध्यान देने की है...... 📌 वैलेंटाइन को सपोर्ट/प्रोमोट कौन करता है... बॉलीवुड , टीवी सीरियल, प्राइवेट न्यूज चैनल/ FM रेडियो , वामपंथी , महिलावादी बुद्धिजीवी 📌 कमाई किसकी होती है... शुरू में... विदेशी गिफ्ट कम्पनियों की, विदेशी चाकलेट, बेकरी कम्पनियों की, विदेशी precaution ( कॉन्डोम / गर्भनिरोधक गोलियों ) की , पोर्न इंडस्ट्रीज की, बॉलीवुड/फिल्मो की... बाद में... गर्भपात करने वाले डॉक्टर्स की, अजन्मे बच्चो को बेचकर, बाझपन/कैंसर/गुप्त रोग के डॉक्टर्स और स्त्री रोग विशेषज्ञों की, सोशल नेट्वर्किंग एप्प और पोर्न साईट की, सच्ची घटनाओ पर आधारित टीवी सीरियल/शोर्ट मूवी की, ट्रैफिकिंग के बाद अंग व्यापार और जू प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज की, महिला सुरक्षा के खोखले वादों पर वोट बनाने वाले और फर्जी योजनाए चलाने वाले नेताओ...और भी कई हैं...बड़े छोटे... 📌 इसमें फंसती/मरती कौन हैं... छोटे शहरों के मध्यमवर्गीय और निचले तबके की ज्यादातर पढ़ी ...

सैनी समाज के गौरव ने परिजनों को कराया सम्मानित,

*सैनी समाज के गौरव ने परिजनों को कराया सम्मानित, अपने अनमोल रत्न पर गर्व है परिजनों को, विद्यालय की ओर से सम्मान पाकर गदगद हुए लाडले के परिजन और कहा सभी के घर जन्मे ऐसा कोहीनूर* *लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड से रणजी ट्रॉफी टीम में अपने पूर्व छात्र का चयन होने पर बगड़िया निकेतन विद्यालय परिवार ने मनाई खुशी,  क्रिकेट खिलाड़ी राजकुमार सैनी के परिजनों का किया अभिनन्दन।* लक्ष्मणगढ़, 11 फरवरी 2020 लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड के इतिहास में प्रथम बार *राजस्थान क्रिकेट की रणजी टीम में चयनित बगड़िया निकेतन के पूर्व छात्र राजकुमार सैनी* के चयन से प्रफुल्लित निकेतन परिवार ने आज सैनी के परिजनों का निकेतन परिसर में शानदार अभिनन्दन किया। सैनी के पिताश्री व भ्राताश्री व परिजनों को साफा, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भाव विह्वल सरल हृदय पिता की आंखों से बेटे की सफलता पर सम्मान प्राप्त कर खुशी के आंसू छलक पड़े। गरिमामय समारोह में होनहार *राजकुमार के पिताश्री रामनिवास सैनी, शिवप्रसाद सैनी, रमेश सैनी व दिलीप कुमार गहलोत* का सम्मान किया गया। निकेतन परिवार की ओर से *निकेतन सचिव पवन गोयनका ने गर्व से जब अपने ...

IMPORTANT SCHEME महत्वपूर्ण योजनाये

कुछ जरूरी बातें महत्वपूर्ण योजनाये 1. ऐसी महिला जिनकी आयु 55 वर्ष या जन्म तारीख 01/01/1965 है या इससे  ज्यादा है और पुरूष जिनकी आयु 58 वर्ष या जन्म तारीख 01/01/1962 या इससे ज्यादा है वो ई मित्र पर भामाशाह कार्ड (31 मार्च 2020 बाद जन आधार कार्ड) ले जाकर अपना पेंशन आवेदन  करावे ताकि उनको राज्य सरकार की तरफ़ से हर माह 750 पेंशन मिल सके । 2. जो समाज की महिला विधवा है वो अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और भामाशाह कार्ड (31 मार्च 2020 बाद जन आधार कार्ड) ई मित्र पर ले जाकर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है । 3. जिस किसी के पेंशन आ रही है वो अपने भामाशाह कार्ड में अपनी सही आयु दर्ज करावे ताकि उनकी पेंशन में नियमानुसार बढ़ोतरी होती रहे । 75 साल से ऊपर वृद्ध को 1000 रुपये 60 साल से ऊपर विधवा को 1000 रुपये ओर 75 साल से ऊपर विधवा को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे । 4. जो भाई विकलांग है चाहे वो किसी भी प्रकार से विकलांग है वो बन्धु ई मित्र पर जाकर अपना विकलांग पंजीकरण करावे ताकि उसका विकलांग प्रमाण पत्र बन सके और फिर वो भी प्रमाण पत्र बना कर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते है । 5. पेंशन लेन...