सैनी समाज के गौरव ने परिजनों को कराया सम्मानित,

*सैनी समाज के गौरव ने परिजनों को कराया सम्मानित, अपने अनमोल रत्न पर गर्व है परिजनों को, विद्यालय की ओर से सम्मान पाकर गदगद हुए लाडले के परिजन और कहा सभी के घर जन्मे ऐसा कोहीनूर*

*लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड से रणजी ट्रॉफी टीम में अपने पूर्व छात्र का चयन होने पर बगड़िया निकेतन विद्यालय परिवार ने मनाई खुशी,  क्रिकेट खिलाड़ी राजकुमार सैनी के परिजनों का किया अभिनन्दन।*

लक्ष्मणगढ़, 11 फरवरी 2020

लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड के इतिहास में प्रथम बार *राजस्थान क्रिकेट की रणजी टीम में चयनित बगड़िया निकेतन के पूर्व छात्र राजकुमार सैनी* के चयन से प्रफुल्लित निकेतन परिवार ने आज सैनी के परिजनों का निकेतन परिसर में शानदार अभिनन्दन किया। सैनी के पिताश्री व भ्राताश्री व परिजनों को साफा, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भाव विह्वल सरल हृदय पिता की आंखों से बेटे की सफलता पर सम्मान प्राप्त कर खुशी के आंसू छलक पड़े। गरिमामय समारोह में होनहार *राजकुमार के पिताश्री रामनिवास सैनी, शिवप्रसाद सैनी, रमेश सैनी व दिलीप कुमार गहलोत* का सम्मान किया गया।
निकेतन परिवार की ओर से *निकेतन सचिव पवन गोयनका ने गर्व से जब अपने पूर्व छात्र राजकुमार का परिचय दिया तो दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी चारों ओर माहौल खुशनुमा हो गया, कार्यवाहक प्राचार्य विपिन शर्मा ने संचालन किया। *शारीरिक शिक्षक विमल पारीक, मॉन्टेसरी प्रभारी अनिता सिंह, शिक्षक नरेश पूनिया, दिनकर पुजारी, व्याख्याता गणेश शर्मा, अर्चना पुरोहित, अश्विनी पारीक* ने सैनी परिवार को साफा, माला व स्मृति चिन्ह समर्पित किये तो परिजनों का सीना गर्व से चौडा हो गया।

ज्ञातव्य है कि लक्ष्मणगढ़ के लाडले, सैनी समाज के गौरव व बगड़िया निकेतन के पूर्व छात्र का राजस्थान रणजी टीम में चयन हुआ है। वे रणजी टीम में शामिल शेखावाटी के दूसरे व लक्ष्मणगढ़ उपखंड के पहले खिलाड़ी है। राजस्थान की क्रिकेट टीम मे चयन होने पर *निकेतन परिवार ने चयनकर्ताओ, टीम प्रबंधन, राजस्थान क्रिकेट एसोशियेशन के कोषाध्यक्ष केके निमावत, आरसीए के पूर्व सचिव सुभाष जोशी व सीकर जिला क्रिकेट एसोशियशन के जिला उपाध्यक्ष पत्रकार बाबूलाल सैनी का भी आभार* जताया।

इससे पहले खेल प्रेमियो व सैनी के प्रशंसको ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी तथा एक दूसरे का मुँह मिठा करवाया।

मै सैनी समाज गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
शुभेच्छु योग प्रशिक्षक व पत्रकार शंकरलाल कटारिया नारायण इंफोटेक रतननगर, चूरू 

Comments

Popular posts from this blog

बनावटी दुनिया के बनावटी लोग

हम किसी प्रॉपर्टी के मालिक नहीं होते,

क्या आपको याद है कि,